चहेड़ू का ट्रैफिक पुराने पुल पर डायवर्ट
संवाद सहयोगी, जालंधर: चहेड़ू के नए पुल के निर्माण के बाद दशकों पूर्व बने पुराने पुल को बंद कर दिया गय
संवाद सहयोगी, जालंधर: चहेड़ू के नए पुल के निर्माण के बाद दशकों पूर्व बने पुराने पुल को बंद कर दिया गया था। इसके बाद ट्रैफिक को चहेड़ू पुल पर डायवर्ट कर दिया गया था। पुल पर लगने वाले लंबे जाम को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर से उस पुल का सहारा लेते हुए पुराने पुल पर बीम डालकर ट्रैफिक को उस रास्ते से डायवर्ट कर दिया है। इससे यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी। गौर है कि पिछले एक साल से चहेड़ू पुल पर रिपेयर का काम होने के चलते चहेड़ू पुल की एक साइड बंद कर दी गई थी। इसके बाद सारा ट्रैफिक एक ही पुल पर आ जाने के कारण समस्या पैदा हो गई। लुधियाना से जालंधर जाने वक्त चहेड़ू के मुख्य रास्ते से दाहिनी तरफ एक सड़क बनाई गई है। जिसे अस्थाई पुल के साथ जोड़ कर वीरवार शाम करीब 4 बजे के बाद से ही लुधियाना से जालंधर जाने वाला ट्रैफिक इस रास्ते से निकाला गया। जिससे लगने वाले जाम से यात्रियों को जरूरत राहत मिलेगी। चहेड़ू के मुख्य पुल पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।