नौहरियां मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा
जागरण संवाददाता, जालंधर: प्राचीन मंदिर नौहरियां गुड़ मंडी में वीरवार को मंदिर की संचालिका महंत संपत्त
जागरण संवाददाता, जालंधर: प्राचीन मंदिर नौहरियां गुड़ मंडी में वीरवार को मंदिर की संचालिका महंत संपत्ति देवी की अध्यक्षता में समारोह हुआ। डॉ. राज कुमार शर्मा ने समारोह का आगाज किया। जिसमें नन्द लाल शर्मा परिवार द्वारा यजमान के रूप में उपस्थित हुए। उत्तम कुमार मिश्रा एंड पार्टी ने बांके बिहारी की महिमा का गुणगान किया। इसके उपरांत ठाकुर जी देसी घी से निर्मित छप्पन भोग लगाए गए। इस मौके पर रवि कुमार, अजय कुमार, संजय, बलबीर, शशि, पंडित विजय कुमार, वंदना, हेमंत शर्मा, किशन लाल खंड वाले, होलसेल शूगर डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान प्रीतम सिंह अरोड़ा, करियाना एसोसिएशन के प्रधान नरेश गुप्ता, लक्की, संजीव, हैप्पी, प्रेम कुमार बुद्धिराजा, जगदीश कुमार बुद्धिराजा, कश्मीरी लाल, विमल कुमार, मंजू, सविता, कृष्णा, श्रेया, सुमंत व अन्य मौजूद थे।