आर्य समाज के इतिहास से अवगत करवाया
जागरण संवाददाता, जालंधर: आर्य समाज, विक्रमपुरा के 130वें वार्षिक समारोह के तहत प्रवचन संध्या का आयोज
By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 09:57 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 09:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर: आर्य समाज, विक्रमपुरा के 130वें वार्षिक समारोह के तहत प्रवचन संध्या का आयोजन डेविएट में हुआ। इसमें महात्मा चैतन्य मुनि महाराज (सुन्दर नगर) व माता सत्यप्रिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसके अलावा प्रिंसिपल इन्द्रजीत तलवाड़, रविंदर कुमार शर्मा, प्रिंसिपल अनिल नन्दा सहित डीएवी की अन्य संस्थाओं से प्रतिनिधि पहुंचे।
प्रिंसिपल मनोज कुमार ने आर्य समाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डीएवी की विभिन्न संस्थाओं की स्थापना में आर्य समाज विक्रमपुरा की अहम भूमिका रही है। इसके उपरांत माता सत्याप्रिया ने भजनों से मंत्रमुग्ध किया। वहीं, महात्मा चैतन्य मुनि महाराज ने पारिवारिक संवादहीनता पर प्रकाश डाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें