महंत राजेश भगत ने आश्रम को दिया एक लाख का योगदान
संवाद सहयोगी, जालंधर : गुरु पूजा दिवस के उपलक्ष्य में त्रिवेणी गंगा घाट सीता माता आश्रम में धार्मिक
संवाद सहयोगी, जालंधर : गुरु पूजा दिवस के उपलक्ष्य में त्रिवेणी गंगा घाट सीता माता आश्रम में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब व अन्य राज्यों से भक्तों ने शिरकत कर आश्रम के मुख्य संचालक बंसी लाल द्वारा आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में विशेष रूप से महंत राजेश भगत सिद्धपीठ कबीर चौरा मठ कांशी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर राजेश भगत ने कहा कि गंगा भारत की पवित्र और प्राचीन नदियों में से एक है। गंगा का जल पवित्र है। उन्होंने कहा कि हमें अपने गुरु की पूजा करनी चाहिए और उनकी सेवा भी करनी चाहिए। क्योंकि परमात्मा से बढ़ कर रिश्ता गुरु का है, जो कि हमेशा हमें धर्म की राह पर चल भगवान को पाने के लिए रास्ता दिखलाते हैं। धर्म के रास्ते पर चलकर ही समाज भलाई के कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने त्रिवेणी गंगा घाट सीता माता आश्रम को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी, जिससे समाज भलाई के कार्य किए जा सके। इस मौके पर डॉ. राज कुमार भगत, संजय भगत, रीटावाला, विजय इंद्र प्रताप भगत, जितेश, शिवेश, सतीश भगत व अन्य उपस्थित थे।
इसके साथ ही महंत राजेश भगत ने गत दिनों मोगा में सतगुरु कबीर जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की।