Move to Jagran APP

फिल्लौर में पत्नी व बेटे को मार डाला

संवाद सहयोगी, फिल्लौर : कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने पत्नी व एक बेटे की हत्या कर दी। उसने दूसरे बेटे

By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 11:51 PM (IST)
फिल्लौर में पत्नी व बेटे को मार डाला

संवाद सहयोगी, फिल्लौर : कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने पत्नी व एक बेटे की हत्या कर दी। उसने दूसरे बेटे पर भी हमला किया, लेकिन वह बच गया। घटना फिल्लौर के जीटी रोड पर स्थित हांडा आटो में हुई।

loksabha election banner

फिल्लौर के थाना इंचार्ज लखविंदर सिंह मल ने बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र संतोख सिंह की फिल्लौर जीटी रोड पर हांडा आटो नामक फर्म है। फर्म के पिछले भाग में उसका घर है। शुक्रवार शाम 6.30 बजे के करीब उसने अपने बड़े बेटे करणवीर सिंह पर रॉड से हमला किया, लेकिन वह जान बचा कर बाहर भाग आया। उसके पीछे सुखदेव सिंह भी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। जब लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी मनिंदर कौर व छोटे बेटे परमराज का खून से लथपथ शव पड़ा था।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सुखदेव सिंह ने पत्नी का कत्ल शुक्रवार सुबह ही किया था तथा लाश कमरे में बंद कर दी थी। लगभग ढाई बजे के करीब उसका छोटा बेटा परमराज जो दसवीं में पढ़ता था, स्कूल से घर आया तो उसका इंतजार कर रहे सुखदेव ने उसका भी तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। उसकी लाश भी उसकी मां की लाश के पास रख कर फिर से कमरा बंद कर दिया। शाम को उसका बड़ा बेटा करणवीर जब घर आया तो सुखदेव ने उस पर भी हमला कर उसे मारने की कोशिश की पर करणवीर जान बचा कर बाहर भाग गया व शोर मचा दिया। शोर सुन कर आस पास के लोग बाहर आए तो सुखदेव मौकेसे फरार हो गया।

थाना इंचार्ज ने बताया कि सुखदेव कर्ज तले दबा था। उसे बहुत लोगों को पैसे देने थे, जिस कारण वह परेशान रहता था। मां और बेटे का कत्ल गला रेत कर किया गया। बडे़ बेटे को जख्मी हालत में फिल्लौर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी जालंधर जसप्रीत सिंह सिद्धू व एसपी (डी) हरप्रीत सिंह खख, डीएसपी (डी) तरसेम सिंह रंधावा भारी पुलिस बल के साथ आए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी सिद्धू ने उसके बडे़ बेटे को देखने निजी अस्पताल गए व उससे घटना संबंधी जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.