भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया
संवाद सहयोगी, भोगपुर : नेहरू युवा केंद्र की ओर से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने
संवाद सहयोगी, भोगपुर :
नेहरू युवा केंद्र की ओर से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जागरूकता अभियान संपन्न करने के लिए गांव जमालपुर में वीरवार को 'एंज्वाय इन जीसस यूथ क्लब' जमालपुर के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नेहरू युवा केंद्र जालंधर के जिला कोआर्डिनेटर सेमसन मसीह, समाजसेवी व समर्पित क्लब के प्रधान सतिंदर राजा सहित स्थानीय सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुरिंदर जगत अपनी टीम के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कोआर्डिनेटर सेमसन मसीह ने बताया कि लड़के और लड़की में कोई अंतर नहीं है। मौके मौजूद समर्पित क्लब के प्रधान सतिंदर राजा ने भी लोगों को भ्रूण हत्या को मिटाने के लिए लोगों को अपनी सोच बदलने का आह्वान किया। 'एंज्वाय इन जीसस यूथ क्लब' के सरपरस्त पास्टर सुरिंदर पाल व एनएसवी जसवीर सिंह बाठ ने कहा कि सबको मिलकर भ्रूण हत्या के खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे। अंत में अभियान को सफल बनाने वाले गणमान्यों को सम्मानित किया।