शोभायात्रा में 50 गांवों के श्रद्धालुओं ने लिया भाग
संवाद सहयोगी, जालंधर छावनी : श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव को लेकर कैंट में शोभायात्रा निकाली ग
By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 11:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर छावनी : श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव को लेकर कैंट में शोभायात्रा निकाली गई। श्री गुरु रविदास मंदिर दशहरा ग्रांउड से शाम 5 बजे शुरू हुई शोभायात्रा पूरे इलाके की परिक्रमा कर वापस लौटी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व विधायक जगबीर ंिसंह बराड़, सीईओ पुरुषोत्तम लाल विशेष रूप से पहुंचे। झंडे की रस्म केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला ने अदा की। शोभायात्रा में छावनी के अलावा आसपास के करीब 50 गांव के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। डीजे की धुनों पर श्रद्धालु नाचते चल रहे थे। इस मौके पर प्रधान मुलख राज, रूप लाल, तिलक राज, बृज लाल, रोशन लाल, महंगा राम, विलास राम व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें