नव कुंडीय हवन यज्ञ में डालीं आहुतियां
संवाद सहयोगी, जालंधर धार्मिक संस्था 'आनंद हो जन कल्याण' संस्था की तरफ से नव कुंडीय व शत चंडी महायज
संवाद सहयोगी, जालंधर
धार्मिक संस्था 'आनंद हो जन कल्याण' संस्था की तरफ से नव कुंडीय व शत चंडी महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को दिनभर मंत्रोच्चारण का दौर चला। इससे पूर्व नव कुंडीय हवन यज्ञ में सभी सदस्यों ने पावन आहुतियां दी। इसके उपरांत प्रभु महिमा का दौर चला। इस मौके पर अकाली नेता सुभाष सोंधी, मयूर चावला, धमेन्द्र सोंधी, संदीप बंगा, शिवम मदान, पंकज मल्होत्रा, पुनीत चावला व हिमांशी सोंधी विशेष रूप से उपस्थित हुए। धमेन्द्र सोंधी ने कहा कि हवन यज्ञ में पावन आहुतियां देने से तन व मन दोनों शुद्ध होते हैं। आरती पूजा के उपरांत लंगर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर रोहित अरोड़ा, दीपक चावला, गौरव ग्रोवर, प्रथम, सूरज, शशि चावला, सारिका मदान, नेहा सोंधी, शैली अरोड़ा, ऋतु मल्होत्रा, अर्पिता सोंधी, श्रेया भल्ला, मानसी खन्ना, सावन अरोड़ा व अन्य मौजूद थे।