गीत संग्रह झांजरां दे बोल का विमोचन
जागरण संवाददाता, जालंधर एनआरआइ करनैल सिंह चट्ठा के गीत संग्रह 'झांजरां दे बोल' का विमोचन जेसी रिस
जागरण संवाददाता, जालंधर
एनआरआइ करनैल सिंह चट्ठा के गीत संग्रह 'झांजरां दे बोल' का विमोचन जेसी रिसार्ट में किया गया। चरणजीत सिंह जोगी ने करनैल सिंह चट्ठा एवं उनके गीतों बारे जानकारी दी। चरणदास पाल जंडूसिंघा, तीर्थ दियोल एवं दीप दूहड़ा ने कविताएं सुनाई। तेगा सिंह बल ने पंजाबी गीतकारी का इतिहास नंद लाल नूरपुरी एवं शिव कुमार बटालवी के गीतों का हवाला देते हुए बताया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, डॉ. सुखबीर सिंह, गुरमीत चंद लंबड़दार, पार्षद मनजिंदर सिंह चट्ठा, सुरिंदर सिंह कैरों, केवल सिंह चट्ठा, हरविंदर सिंह चट्ठा, डॉ. मुकेश वालिया, बलबीर सिंह, हरदीप सिंह काहलों समेत अन्य उपस्थित थे। इकबाल सिंह ने उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद व्यक्त किया।