नए गुरुद्वारे का रखा नींवपत्थर
संवाद सहयोगी, जालंधर दूरदर्शन एन्क्लेव फेज-1 में नए बनाए जा रहे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का न
By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 02:35 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 02:35 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर
दूरदर्शन एन्क्लेव फेज-1 में नए बनाए जा रहे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का नींवपत्थर रखा गया। इसके लिए विशेष रूप से डेरा संतपुरा लायलपुरी नकोदर रोड से संत बाबा रणजीत सिंह ने शिरकत की। उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारे के साथ रहने के लिए भी कहा। समागम में कीर्तन समागम पेश कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा गया। इसके बाद संत रणजीत सिंह जी द्वारा कथा की गई। इस मौके पर प्रधान नवतेज सिंह चाहल, अजीत पाल सेठी, बलविंदर सिंह पनेसर, सुरिंदर सिंह नागी, एसएस कलसी, पीएस हांडा, गुरदेव सिंह थिंद, एसपीएस विरक, बलवीर सिंह विरदी, कुलजीत सिंह, हरभजन सिंह व अन्य बड़ी संख्या में सिख संगत उपस्थित थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें