सहोदय इंग्लिश डिबेट प्रतियोगिता करवाई
संवाद सहयोगी, जालंधर : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में प्रिंसिपल बलविंदर सिंह की अध्यक्षता मे
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 02:04 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 02:04 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर :
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में प्रिंसिपल बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में सहोदय इंग्लिश डिबेट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 30 से भी ज्यादा सीबीएसई स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय लोकतंत्र था। प्रतियोगिता का आयोजन ज्योति प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसमें 60 से अधिक विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष के बारे में बताया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को प्रिंसिपल बलविंदर सिंह, बीनू, रिशू आहूजा व हिमानी ने सम्मानित किया। अभिमन्यू और गौतम संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान पर वासू वखानी और तरुण व तीसरे स्थान पर गुंजन और राजविंदर रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें