डॉ. जेएस बावरा संगीत प्रतियोगिता करवाई
जालंधर : संगीत कला मंच की तरफ से पांचवां डॉ. जेएस बावरा संगीत प्रतियोगिता का आयोजन डिप्स स्कूल में क
जालंधर : संगीत कला मंच की तरफ से पांचवां डॉ. जेएस बावरा संगीत प्रतियोगिता का आयोजन डिप्स स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया।
प्रिंसिपल मीनाक्षी शर्मा, गुरचरण बावरा, मुख्य सचिव जगदीप किरण बावरा, गीता बावरा, मोहन लाल शर्मा, गुरमीत सिंह, रजनीश किरण ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। प्रतियोगिता में वोकल, परसुनियन, नान परसुनियन, ग्रुप सांग, शबद भजन में जूनियर-सीनियर में मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूलों के 150 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. सौभाग्य वर्धन, हरप्रीत सिंह, डॉ. वरिन्द्र कुमार ने भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ. कुलविन्द्र कौर ने किया। इस प्रतियोगिता में हरीश गुप्ता, शालिनी गुप्ता, प्रिंसिपल कविता भारद्वाज, मोहन लाल शर्मा, पवन भल्ला, विशेष रूप से उपस्थित थे।