वेटरन व महिला खिलाडि़यों के बीच शो मैच कल
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 01:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर
ओलंपियन मोहिंदर मुंशी की 37वीं पुण्यतिथि पर हॉकी का एक शो मैच शुक्रवार को लायलपुर खालसा कॉलेज ग्राउंड पर खेला जाएगा। वेटरन हॉकी खिलाड़ियों और खालसा कॉलेज फार वूमेन की महिला खिलाड़ियों के बीच यह मैच सुबह साढ़े छह बजे खेला जाएगा। यह जानकारी ओलंपियन मोहिंदर मुंशी हॉकी एसोसिएशन के प्रधान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दलजीत सिंह सुपरिंटेंडेंट कस्टम एंड एक्साइज ने दी।
इस अवसर पर राजिंदर सिंह सैनी, मंजीत सिंह ईटीओ, जसविंदर सिंह पटवारी, सुखविंदर सिंह सुक्खा, इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह लाली, अमरिंदरजीत सिंह प्रिंस, रंजीत सिंह लाडी, सतपाल सिंह मुंशी, महावीर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, बलविंदर राज, बूटा सिंह सरहाली आदि उपस्थित थे। इस मौके पर हॉकी प्रमोटर सुरजीत सिंह पापा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें