चोरी के वाहनों सहित वाहन चोर गिरफ्तार
By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 02:29 AM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 02:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर
थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने चोरी के वाहनों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बरजिंदर सिंह निवासी संगत सिंह नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि उनके पास गुप्त सूचना थी कि चोरी के वाहन पर एक व्यक्ति जा रहा है। पुलिस ने दाना मंडी में नाका लगा चोरी के एक्टिवा पर जा रहे बरजिंदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो मारुति कार भी बरामद की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें