अनारकली सूट महिलाओं की पहली पसंद
जालंधर (वि.) : सूट की हर प्रकार की वैरायटी एक ही प्लेटफार्म पर मिलेगी। ग्रांड मॉल में स्थित कलाश्री में महिलाओं के लिए सूट की वैरायटी उपलब्ध है। यहां धारावाहिक में चर्चित होने वाले सूट व साड़ी कलेक्शन भी मौजूद हैं। कलाश्री के एमडी दिनेश अग्रवाल व समृद्धि अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं अनारकली सूट की अधिक डिमांड कर रही हैं। वहीं लाइट वेट साड़ी व डिजाइन ब्लाउज महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। अनारकली सूट की रेंज 3000 से 70,000 के बीच है। ब्राइडल लहंगा भी लड़कियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। स्मृद्धि अग्रवाल ने बताया कि लंदन स्कूल फैशन में डिजाइनिंग का कोर्स किया है। स्वयं सूट को डिजाइन करने में अहम रोल अदा करती हूं। उन्होंने बताया कि न्यू कलर कंबीनेशन सूट भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। एमडी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि पुराने जमाने की साड़ी का रिवाज दोबारा आ चुका है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर