घोगरा स्कूल में पें¨टग से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संवाद सहयोगी, दातारपुर : सरकारी हाई स्कूल घोगरा में शनिवार को मुख्याध्यापक अजय कुमार श्
संवाद सहयोगी, दातारपुर : सरकारी हाई स्कूल घोगरा में शनिवार को मुख्याध्यापक अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया और छात्रों ने पें¨टग के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर अजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा प्रकृति ने मनुष्य को कई प्रकार की सौगात दी है जिसमे सबसे बड़ी सौगात है पर्यावरण। पर्यावरण न हो तो धरती पर जीवन ही संभव नही होगा।
उन्होंने कहा यह पर्यावरण ही है जो हमे पीने के लिए जल, जीने के लिए वायु, खाना बनाने के लिए लकड़ी, जीव जंतुओं के लिए घास आदि देता है।
पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पूरे विश्व में 5 जून को यह दिवस मनाया जाता है।
अजय शर्मा ने कहा कुदरत की इस अमूल्य देन को हमे बचाना चाहिए, पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देना चाहिए एक अच्छा नागरिक होने के नाते यह हम सभी का परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर छात्रों ने पें¨टग के माध्यम से जागरूकता का प्रसार किया। इस अवसर पर र¨वद्र ¨सह, हर¨जदर ¨सह, अमरजीत ¨सह, न¨रदर, किरनजीत कौर, बलजीत कौर, सुधा, नवजीत कौर, दिव्य ज्योति शर्मा, राज¨वद्र कौर, रेनू कश्यप तथा मनजीत ¨सह उपस्थित थे।