हर्ष ने सुनाया सबसे अच्छा देश भक्ति का गाना
संवाद सहयोगी, दसूहा : एसवी जेसी डीएवी पब्लिक स्कूल दसूहा में विद्यार्थियों के चित्रकला तथा देश भक्ति
By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 06:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दसूहा : एसवी जेसी डीएवी पब्लिक स्कूल दसूहा में विद्यार्थियों के चित्रकला तथा देश भक्ति गायन के मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल रोहित सलारिया के नेतृत्व में करवाए गए मुकाबलों में स्कूल के सभी हाउस के बच्चों ने भाग लिया। सोलो देश भक्ति गायन मुकाबलों में यलो हाउस के हर्ष ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। रेड हाउस का र¨मदर गुरजीत ¨सह दूसरे स्थान पर रहा व ग्रीन हाउस की अर्शदीप कौर तथा ब्लू हाउस के हरसाहिब ¨सह ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल ने अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान वंदना महाजन, अभिमन्यु कुमार, राजविंदर कौर, निशा शर्मा, अनुपम, रिशु, अनिता आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें