Move to Jagran APP

विधायक अरोड़ा के राजनीतिक विरोधी कांग्रेसी लामबंद, खोलेंगे मोर्चा

हजारी लाल, होशियारपुर लंबी कशमकश के बाद कांग्रेस में प्रदेश प्रधान बदलते ही जिला कांग्रेस में

By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 07:14 PM (IST)
विधायक अरोड़ा के राजनीतिक विरोधी कांग्रेसी लामबंद, खोलेंगे मोर्चा

हजारी लाल, होशियारपुर

loksabha election banner

लंबी कशमकश के बाद कांग्रेस में प्रदेश प्रधान बदलते ही जिला कांग्रेस में भी किलाबंदी शुरू हो गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विधायक सुंदर शाम अरोड़ा के राजनीतिक विरोधी एक मंच पर इकट्ठे होने लगे हैं। अब, इसकी शुरुआत की है जिला कांग्रेस के उप प्रधान विश्वनाथ बंटी ने। अंबिका सोनी को प्रचार कमेटी का चेयरपर्सन बाने व कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस का प्रदेश प्रधान बनाने की खुशी में विश्वनाथ बंटी ने जश्न-ए-समारोह का किया। बंटी ने इसके बहाने राजनीतिक तीर दाग दिया है कि वह आगामी दिनों में विधायक सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ राजनीतिक बिगुल बजाएंगे। हालांकि पहले विश्वनाथ बंटी विधायक अरोड़ा के साथ थे, लेकिन अब उनकी राजनीतिक तौर पर बिल्कुल भी पट नहीं रही है। इस वजह से बंटी ने समारोह में विधायक अरोड़ा से राजनीतिक बैर रखने वाले नेताओं को एक मंच पर ला खड़ा किया। इसमें पूर्व मंत्री नरेश ठाकुर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष रजनीश टंडन, यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष एडवोकेट रोहित जोशी, हलका शामचौरासी के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नवाब पहलवान, पार्षद ब्रह्म शंकर जिम्पा, पार्षद प्रवीन सैनी के पति किशन सैनी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजय मोहन बब्बी, नरबीर नंदी इत्यादि ने हिस्सा लिया। किसी से छिपा नहीं है कि इन नेताओं की विधायक अरोड़ा के साथ बनती नहीं है। अरोड़ा विरोधी नेताओं के एक साथ होने से निश्चित तौर पर संकेत देने लगा है कि कांग्रेस की गुटबाजी जल्द ही शोला बनकर दहकेगी और इस पर पानी डालकर शांत करना हाईकमान के लिए आसान नहीं होगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर समय रहते कांग्रेस की गुटबाजी की दरार न भरी तो निश्चित तौर पर इसका खामियाजा विधानसभा चुनावों में भी भुगतना पड़ेगा।

-

फोटो-100

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक सुंदर शाम अरोड़ा से सवाल:-

प्रश्न:- विश्वनाथ बंटी ने जश्न-ए-समारोह में आपको नहीं बुलाया, क्या वजह है?

जवाब:- (थोड़ा झिझकते हुए) नहीं ऐसा नहीं है। सारे प्रोग्राम हमारी जानकारी में होते हैं। मैं बाहर था इसीलिए नहीं पहुंच सका।

प्रश्न:- समारोह में सभी नेता आपके राजनीतिक विरोधी थे?

जवाब:-(बड़ी सफाई से) हमारा कोई भी राजनीतिक विरोधी नहीं है। सभी सम्मानीय है। हर कोई पार्टी के लिए काम कर रहा है।

-क्या यह इशारा नहीं है कि कांग्रेस में गुटबाजी है?

जवाब:(संभलते हुए)बिल्कुल नहीं। कांग्रेस एकजुट है।

-

फोटो-101 में है।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वनाथ बंटी से सवाल:-

प्रश्न:-आपने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक सुंदर शाम अरोड़ा को समारोह नहीं बुलाया। क्या कारण है?

जवाब:(तापाक से) न अभी बुलाया था और न ही आगे बुलाएंगे। अगर सुंदर शाम अरोड़ा यह बोल रहे हैं कि उन्हें बुलाया गया था तो वह झूठ बोल रहे हैं।

प्रश्न:- ऐसा क्या है, जो नहीं बुलाया?

जवाब:(बड़े कड़े अंदाज में) स्थानीय स्तर पर कांग्रेस नेताओं को बनता मान सम्मान नहीं मिल रहा है। इसमें वह नेता शामिल हुए थे, जो घुटन महसूस कर रहे हैं। अब देखते जाओ, आगे-आगे क्या होता है।

तो क्या भविष्य में राजनीतिक लड़ाई और तेज होगी?

जवाब:(दहाड़ते हुए) निश्चित तौर पर। पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं होती। हक की लड़ाई तेज होगी। इसीलिए सभी एक मंच पर इकट्ठे हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.