हमला करने के आरोप में दंपती नामजद
टांडा : थाना टांडा पुलिस ने हमला करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को लि
By Edited By: Published: Thu, 26 Feb 2015 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 06:26 PM (IST)
टांडा : थाना टांडा पुलिस ने हमला करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को लिखाई शिकायत में सत्या पत्नी स्व. महिंदर सिंह निवासी ठाकरी ने बताया कि 24 फरवरी को आरोपी जसवीर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह, सुरिंदर कौर पत्नी जसवीर सिंह निवासी ठाकरी ने घर में दाखिल होकर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले की वजह रंजिश बताई जाती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसकी दीवार में धक्का देकर वरमे सेछेद करते थे। रोकने की कोशिश करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की है। थाना टांडा पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें