19) गगनदीप सिंह बरियाना बने डीएवी कॉलेज कालेज के प्रधान
By Edited By: Published: Fri, 05 Sep 2014 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 05 Sep 2014 06:06 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर
डीएवी कॉलेज में सर्वसम्मति से गगनदीप सिंह बरियाना को कॉलेज का प्रधान व जिम्मी को उप प्रधान बनाया गया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान गगनदीप सिंह ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जल्द से जल्द कमेटी बना दी जाएगी। समय-समय पर विद्यार्थियों व कॉलेज प्रबंधन के साथ विशेष बैठकें की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी को किसी किस्म की परेशानी का सामना होगा तो वह बिना किसी डर से उनसे बात कर सकता है।
इस अवसर पर सोनू सीकरी, सोनू, मनवीर सिंह, ज्ञानी, पुनीत शर्मा, मोंटी, बलजीत सिंह, कुलजीत, जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह, मोनिंदर जीत सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें