अश्विनी के नेत्रों से दो को मिलेगी रोशनी
By Edited By: Published: Mon, 04 Aug 2014 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 04 Aug 2014 08:56 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर :
अश्विनी कुमार (62) पुत्र भाग राम ंवर्मा निवासी रिशी नगर के मरणोपरांत उनके नेत्र पारिवारिक सदस्य प्रवेश कुमार, साहिल व विष्णु द्वारा रोटरी आई बैंक को दान कर दिए गए। नेत्रदान की प्रक्रिया को आंखों के विशेषज्ञ डॉ. बलविंदर सिंह ने पूरा किया। इस मौके पर प्रधान जेवी बहल, प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि स्वर्गीय अश्विनी के नेत्र दो लोगों की अंधेरी जिंदगी को रोशन करेंगे। सचिव वरिंदर चोपड़ा व विजय अरोड़ा ने लोगों से भी अपील की है कि वह भी अपने मरणोपरांत अपने नेत्र दान करके अपने जीवन को साकार करें। इस अवसर पर महिंदर सिंह, योगेश चंद्र, वरिंदर सिंह, विजय अरोड़ा, संजीव अरोड़ा भूपिंदर सिंह पाहवा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें