12) गुरु पर्व मनाया
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 07:36 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर
भारत स्वाभिमान व महिला पतंजलि योग समिति होशियारपुर की ओर से आर्य समाज मंदिर कमालपुर में रविवार को 9 से 11 बजे तक गुरु पर्व मनाया गया। जिसमें कई सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी सतीश महाजन तथा युवा प्रभारी रामचंद्र मुख्य अतिथि थे।
वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ किया गया, और उसके बाद भजन प्रवचन किया गया। स्वामी रामदेव जी के प्रति पूर्ण आस्था दिखाते हुए महर्षि दयानंद जी को भी नमन किया गया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में आर्यसमाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी हर्षोल्लास के साथ सहयोग दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें