74वें दिन में प्रवेश कर गई संघर्ष कमेटियों की हड़ताल
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 05:14 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा
नगर पंचायत का दर्जा रद्द करवाने के लिए विभिन्न संघर्ष कमेटियों के सदस्यों की भूख हड़ताल शनिवार को 74वें दिन में प्रवेश कर गई। हालांकि अब तक उनकी मांग पर किसी भी राजनीतिक दल ने ध्यान नहीं दिया है। विभिन्न संघर्ष कमेटियों के सदस्य प्रधान कुंदन लाल, प्रदेशीय सचिव शमशेर सिंह व प्रधान सुभाष सिंह आदि कंडी की मांग को लेकर अपने संघर्ष में लगे हुए हैं। इनकी भूख हड़ताल शनिवार को 74वें दिन में प्रवेश कर गई। जबकि गरीब रथ द्वारा नगर पंचायत का दर्जा रद्द करवाने के लिए कंडी क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर संतोख सिंह, जगमोहन सिंह पप्पू, कुंदन लाल, प्रकाश चंद, सतिया देवी, ऊषा किरन सुरी, नरिंदर सिंह, त्रिप्ता देवी व नरिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें