भाजयुमो के जिलाध्यक्ष का सम्मान किया
संवाद सूत्र, दीनानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रधान बनने पर प्रवीन ठाकुर को ब्लाक समिति दी
By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 06:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, दीनानगर
भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रधान बनने पर प्रवीन ठाकुर को ब्लाक समिति दीनानगर के चैयरमेन ठाकुर जगतार सिंह व शाम सिंह हवेली ने सम्मानित करते हुए मुंह मीठा कराया। नवनियुक्त जिला प्रधान प्रवीन ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेवारी मुझे दी है वह उसे तन मन से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में युवा मोर्चा अहम भूमिका निभायेगा। इस मौके पर संजीव शर्मा, प्रेम भारत, केवल सिंह कैरे, शाम सिंह, जगतार सिंह शैफी, अनिरुद्ध अरोड़ा, मक्खन सर्राफ, तरसेम सेमा, दीपक शर्मा, बिंदू सलारिया, अमित समियाल, लवली सर्राफ, रमेश शर्मा, अंकुर नैयर, अमित गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें