शिव प्रसाद साबी युवा मोर्चा मंडल गुरदासपुर के अध्यक्ष बने
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरदासपुर की बैठक गीता भवन मन्दिर में मंडल प्रधान
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर
भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरदासपुर की बैठक गीता भवन मन्दिर में मंडल प्रधान प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विशेष रुप से जिलाध्यक्ष अशोक वैद, जिला महामंत्री विजय वर्मा तथा मंडल प्रभारी सीता राम महाजन उपस्थित हुए।
इस मौके पर प्रधान प्रवीण कुमार ने मंडल गुरदासपुर में पार्टी की युवा ईकाई भाजपा मोर्चा का गठन करते हुए शिव प्रसाद साबी को युवा मोर्चा मंडल का प्रधान, राहुल कुमार और अमनदीप ¨सह को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। प्रधान प्रवीण कुमार ने कहा कि युवा पार्टी की रीड की हड्डी होते है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक वैद ने कहा कि भाजपा मंडल ने पार्टी के मेहनती और कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बहुत ही बढि़या काम किया है और पार्टी को उम्मीद है कि युवा कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से पार्टी को नई बुलंदियों पर पहुंचाने में सहयोग देकर आने वाले समय में पार्टी में अहम स्थान प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा, राकेश ज्योति, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन नीलम महंत, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिह रियाड़, रणजीत सिंह काहलों, बिंदिया, पार्षद विकास गुप्ता, पार्षद हरजीत ¨सह बग्गा, अश्वनी शर्मा, मंडल महामंत्री अंकुश महाजन व सुधीर बाबा, उपाध्यक्ष देवेंद्र घुग्गी, दिनेश मुन्ना आदि उपस्थित थे।