अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत
संवाद सहयोगी, काहनूवान थाना काहनूवान के गांव वड़ैच में एक किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से
By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 07:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काहनूवान
थाना काहनूवान के गांव वड़ैच में एक किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान जोगिन्दर सिंह (60) पुत्र चरण सिंह अपने घर से खेतों में लगे ट्यूबवेल पर रात के समय श्री हरगोबिन्दपुर गुरदासपुर मार्ग पर जा रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के कुछ नौजवानों ने घटना के बाद मृतक के परिवार को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें