बूंदा बादी ने मौसम में ठंडक बढ़ाई
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : वीरवार सुबह से ही बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर कर दिया था उसके ब
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर :
वीरवार सुबह से ही बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर कर दिया था उसके बाद दस बजे के करीब पूरी तरह से आसमान साफ हो गया। लेकिन सायं पांच बजे के बाद हुई हल्की बूंदा बांदी ने मौसम को एक दम से ठंडा कर दिया। पूरा दिन आसमान पर बादलों ने घेरा डाले रखा। बारिश ने एक बार फिर से लोगों को सर्दी का एहसास करवा दिया। यह पहली बार हुआ है होली पर्व पर लोगों ने जैकेट व गर्म कपड़े पहन कर रंगों का आनंद उठाया। नहीं तो हर वर्ष होली पर्व पर इतनी ज्यादा गर्मी होती है कि लोग गर्म कपड़ों को संभाल देते हैं, लेकिन इस बार मौसम ने होली पर्व को भी प्रभावित किया।
बाद दोपहर से ही वीरवार को हल्की बूंदा बादी के साथ शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। रात को बूंदा बांदी में लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को चलने वाली शीत लहर के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते वीरवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में यहां मौसम ठंडा रहेगा वहीं सूर्यदेव के दर्शन भी दुर्लभ होंगे। आसमान पर बादल रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।