पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया का समधी भाजपा में शामिल
जागरण संवाददाता, तरनतारन : स्थानिय निकाय मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अ
जागरण संवाददाता, तरनतारन : स्थानिय निकाय मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के शुरू हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले समय में पश्चिमी बंगाल व केरल में भी भाजपा की शानदार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने को पंजाबियों का सहयोग जरूरी है। जोशी तरनतारन में नगर कौंसिल चुनाव को लेकर रखी गई भाजपा रैली को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया के समधी व प्रसिद्व उद्योगपति हरिंदर सिंह पनेसर, कांग्रेस के पूर्व शहरी अध्यक्ष समित कुमार सिंधी, अकाली नेता सतपाल शर्मा, अकाली दल के पूर्व शहरी अध्यक्ष हरदेव सिंह गंाधी, पूर्व पार्षद कुलविंदर कौर, बलकार सिंह के अलावा कई लोगों को भाजपा में शामिल करते हुए जोशी ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तरनतारन में पिछले आठ साल से भाजपा व अकाली दल के बीच संबध ठीक नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा नेताओं की विचारधारा व भावनाओं को पार्टी हाईकमान के सामने रखेंगे, उन्हें नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा।
मौके पर पंजाब के प्रवक्ता एडवोकेट आरपी सिंह मैनी, जिला अध्यक्ष नवरीत सिंह सफीपुर, पूर्व चेयरमैन चंद्र अग्रवाल, जसवंत सिंह पड्डा उपाध्यक्ष नगर कौंसिल तरनतारन, दिलबाग सिंह पड्डा, उपकारदीप सिंह प्रिंस, नरिंदरपाल सिंह भिखीविंड, सविंदर सिंह मल्ली, गुरप्रीत गोल्डी, सतीश भनोट, सीमा भनोट, संजीव तेजपाल, वनीत कुमार, विनोद कुमार इत्यादि मौजूद थे।