बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा भेजेगी तीन हजार कंबल
संवाद सहयोगी, पठानकोट
भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक जिला प्रधान नरेंद्र परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें लोक सभा हल्का पठानकोट के प्रभारी विनोद शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को मार्गदर्शन करने के लिए डिप्टी स्पीकर पंजाब ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू, विधायक अश्वनी शर्मा व विधायक सीमा देवी खास तौर पर उपस्थित हुए। ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
डिप्टी स्पीकर पंजाब ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू ने श्री नगर में बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए अपनी तरफ से 5 सौ कंबल तथा पूरे जिले भर से कार्यकत्र्ताओं को लगभग 3 हजार कंबल एकत्रित करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि जब जब भी देश पर कोई आपदा आई है तो जिला पठानकोट ने हमेशा ही सहायता के लिए आगे कदम बढ़ाया है। इस लिए अपनी स्व-इच्छा के साथ जो भी कोई कंबल डोनेट करना चाहता है तो वह पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ संपर्क करें। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों पर भाजपा की ओर से पठानकोट पहुंचने वाले बाढ़ पीड़ितों के लिए चाय पान की व्यवस्था भी की गई है।
इस दौरान लोक सभा प्रभारी विनोद शर्मा ने कहा कि यह चुनावों के बाद प्रथम मीटिंग है। सभी कार्यकत्र्ता नगरपालिका चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं और 15 वार्डो की कमान संभाले।
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र परमार ने कहा कि नरौट जैमल सिंह में नगर पालिका हेतु प्रपोजल बनाकर सरकार को भेजी जा चुकी जिसका प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री जेडी शर्मा, महामंत्री विपिन महाजन,अनिल वासुदेवा, समरेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य, ब्लाक समिति सदस्य तथा विभिन्न मंडलों के प्रधान एवं महासचिव उपस्थित थे।