फिरोजपुर में सरपंची के विवाद में दो अकाली नेताओं की हत्या
फिरोजपुर के गांव रुकना में सरपंची के विवाद में दो अकाली नेताओं की हत्या कर दी गई। फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जेएनएन, फिरोजपुर। यहां के गांव रुकना सहवाला में सरपंची के विवाद को लेकर दो अकाली नेताओं की हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी है कि हत्या कांग्रेस नेता लखा सिंह ने की है। घटना मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे की है।
ग्रामीणों के मुताबिक सुबह लखा सिंह अपने 10-15 साथियों के साथ आया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में हरनाम सिंह सिंह व जोगिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जा दिया गया है। वहीं, घायल को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अकाली नेताओं ने कहना है कि वे शवों का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। अकाली नेता इस संबंध में एसएसपी से मिलेंगे और न्याय की मांग करेंगे।
यह भी पढ़ें: नशे में धुत युवतियों ने ब्वायफ्रेंड्स के साथ मिलकर लगाई बुलेट को आग