पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा को हार्ट अटैक, डीएमसी रेफर
पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा को हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें फिरोजपुर से डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है।
By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 12:16 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 12:27 PM (IST)
जेएनएन, फिरोजपुर। पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा को शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक हुआ। उस समय वह घर पर ही थे। उन्हें फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है।
बता जा रहा है कि 47 वर्षीय कमल शर्मा के सीने में शुक्रवार सुबह अचानक दर्द उठने से हार्ट अटैक हो गया। उनके परिजन उन्हें तत्काल फिरोजपुर अस्पताल ले गए। वहां उनकी प्राथमिक जांच के बाद उन्हें लुधियाना स्थित डीएमसी रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनके हार्ट में ब्लाकेज हैै, इसलिए उन्होंने जांच के लिए उन्हें डीएमसी रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: सरकार बदलते ही पंजाबभर में खनन माफिया के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें