¨प्रसिपल ने 25 साल पूरे किए कार्यकाल, समारोह से दी बधाई
संवाद सूत्र, फिरोजपुर शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत इरादे व दृढ़ संकल्प से क्रांति लाने, सरहदी क्ष
संवाद सूत्र, फिरोजपुर
शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत इरादे व दृढ़ संकल्प से क्रांति लाने, सरहदी क्षेत्र में नारी शिक्षा व सामाजिक कार्यो में उपलब्धियां प्राप्त करने व उत्तर भारत के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान फिरोजपुर के देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन की पि्रंसिपल डॉ. मधु पराशर ने बतौर ¨प्रसिपल 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ ने समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी। कॉलेज में यह समारोह सिल्वर जुबली के तौर पर मनाया। डॉ. मधु पराशर ने कॉलेज कैंपस स्थित भगवान देव आत्मा की प्रतिमा के चरणों में सिर झुकाया और उनका आशीर्वाद लिया। उस बीते जमाने की यादें और अनुभव सबसे साझा किए। उन्होंने कहा कि साल 1982 में उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल का पद संभाला था। भगवान देव आत्मा के आशीर्वाद से उस कठिन परिस्थितियों से पूरी निडरता से सामाना किया। उस वक्त कॉलेज की डूबती नैया को मझधार से निकाल कर मंजिल तक प पहुंचाया। नारी को शिक्षित करने का वह स्वप्न जो उस समय बहुत कठिन था, उनके निर्देश व मार्ग पर चलते पूरी लगन से साकार किया। देव समाज कॉलेज के पूर्व ¨प्रसिपल पीवी कर्नल और धर्मवीर का मार्गदर्शन उन्हें विरासत के रूप में मिला।
डॉ. पराशर को अमेरिकन बायोग्राफी संस्था की तरफ से सर्वश्रेष्ठ महिला 2002 का खिताब दिया गया। इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मानवता की बेटी, भक्त पूर्ण ¨सह सेवा सोसायटी अवॉर्ड, महिला नेशनल अवॉर्ड, राजीव गांधी शिक्षा रत्न अवॉर्ड मिले। पंजाब सरकार की ओर से स्टेट अवार्ड भी मिला।
उन्होंने देव समाज कॉलेज की सफलता का श्रेय संस्थापक भगवान देव आत्मा, अपने माता-पिता, बच्चों, निर्मल ¨सह चेयरमैन देव समाज संस्था, अगनीज ढिल्लों, भूमन चंदेल, कॉलेज मैनेजमेंट , स्टाफ व छात्रों को दिया है।