जमीन पर जबरन हल चलाने का आरोप
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर गांव जीवा आराई में कुछ लोगों ने विवादित जमीन पर जबरन हल चला दिया।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर
गांव जीवा आराई में कुछ लोगों ने विवादित जमीन पर जबरन हल चला दिया। रोकने पर एक पक्ष ने धमकियां दी । गांव के जसवंत ¨सह ने बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले कृष्ण के साथ जमीन को विवाद चल रहा था। जिसके कारण उक्त आरोपी उससे रंजिश रखते थे। इसी रंजिश के उक्त आरोपी ने उसके खेत पर कब्जा करने की नियत से 21 फरवरी अपने कुछ साथियों सहित हमलावर होकर उसकी 14 कनाल खेत पर जबरन हल चला दिया। जब उसने उक्त आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसको धमकियां भी दी। मामला की पड़ताल कर रहे थाना गुरुहरसहाए के एसआइ अमरीक ¨सह ने बताया शिकायत के आधार पर कृष्ण, जगदीश, हरमेश, विपन, माना सोढी व हर¨वदर ¨सह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस केस में नामजद व्यक्तियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।