पुरानी रंजिश के चलते पीटा
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर कुछ दिन पहले गुरुहरसहाए की भठी बस्ती में कुछ लोगों ने पुरानी र
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 05:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर
कुछ दिन पहले गुरुहरसहाए की भठी बस्ती में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गांव मोहन के हिठाड़ के रहने वाले इलजाम ने बताया कि गुरुहरसहाए के रहने वाले कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उक्त आरोपी ताक में रहते थे कि कब वह उनको अकेला मिले ओर वह उसकी पिटाई कर सके। 17 मई को उक्त आरोपियों ने उसे अकेला पाकर उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में उसने थाना गुरुहरसहाए को सूचित कर दिया है। मामले की जांच कर रहे एसआइ सुखदेव ¨सह ने बताया पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरुहरसहाए के रहने वाले हर¨जदर ¨सह, गौरव, सिकंदर, सुनील कुमार व पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें