शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर
भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल की बैठक मंडल प्रधान अनिल शर्मा की अगुआई मे संपन्न हुआ। बैठक में मौजूद सदस्यों ने एक प्रस्ताव पास कर एकजुट रहने की सौगंध ली। प्रधान अनिल शर्मा ने शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये के फंड देने पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज यदि शहर में चारों ओर विकास की लहर चल रही है तो उसके लिए शहर वासियों को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुखपाल सिंह नन्नू का धन्यवाद करना चाहिए। उन्हीं के प्रयास के कारण ही छावनी स्थित बाबा शेरशाह वली चौक से लेकर शहर की माल रोड सहित सभी सड़कों को पक्का व चौड़ा करने का काम संभव हो सका है। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से अपील करते हुए कहा कि शहर वासियों को पूरी उम्मीद है की वह पहले की तरह ही शहर के विकास के लिए समय-समय पर फंड जारी करते रहेंगे। बैठक में अनिल शर्मा के अलावा बैठक को महामंत्री दीपक वर्मा, मंगत राम मानकटाला, राजन, अशोक भंट्टी, नीलम कौर सोढी, गगन कक्कड़, बलकार सिंह, रवि मेहता, डा. सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर