बाइक सवारों ने महिला से चेन झपटी
By Edited By: Published: Fri, 20 Apr 2012 09:05 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2012 09:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अबोहर :
शहर में स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे नई आबादी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। कंचन नामक महिला एक अन्य महिला के साथ जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने कंचन की सोने की चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन स्नेचर भागने में सफल रहे। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। गौर हो कि इससे पहले भी शहर में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें