सेवा केंद्र में चोरी
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर गांव आरिफके स्थित सेवा केंद्र में चोरी का मामला सामने आया है। 24 घंटे से
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 05:22 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर
गांव आरिफके स्थित सेवा केंद्र में चोरी का मामला सामने आया है। 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है। सेवा केंद्र के इंचार्ज कंवलजीत ¨सह ने बताया 22 मार्च की रात चोर सेवा केंद्र का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिए। उक्त आरोपी ने सेवा केंद्र में तोड़फोड़ भी की। मामले की जांच कर रहे हवलदार राजपाल ने बताया पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें