मोगा रैली में समर्थकों के साथ रवाना हुए नन्नू
संवाद सूत्र, कैंट फिरोजपुर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पंजाब प्रधान सुखपाल ¨सह नन्नू की अग
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 07:08 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, कैंट फिरोजपुर
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पंजाब प्रधान सुखपाल ¨सह नन्नू की अगवाई बड़ी संख्या में लोग मोगा रैली में भाग लेने के लिए वीरवार की सुबह रवाना हुए। रैली में भाग लेने से जाने से पहले सभी लोग मॉल रोड़ स्थित नन्नू की कोठी पर एकत्र हुए। इस अवसर पर नन्नू ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश ¨सह बादल को जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि अकाली-भाजपा प्रदेश सरकार के मुखिया बादल के नेतृत्व में प्रदेश पिछले साढ़े नौ सालों से विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है, विकास कार्यो को देखते हुए प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को विजयी बनाकर लगातार तीसरी सत्ता में विराजमान करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें