रविंदर कुमार बने अध्यक्ष
संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविंद्र कुमार को वार्ड दो का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने पाटी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। रविंद्र कुमार ने अपनी कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया। इसमें करण चुघ व नवी फुटेला को उपाध्यक्ष, पंकज धूड़िया को महासचिव, सुरेंद्र नरूला, नवतेज मक्कड़, प्रिंस दावड़ा, अजय बतरा, मदन लाल, कृष्ण लाल, सचिन बजाज, करण बजाज, सुनील, राज कुमार व सिकंदर को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र जैरथ, भाजपा बीसी सेल के जिलाध्यक्ष डा. रमेश वर्मा, मंडल महासचिव सुबोध वर्मा व वार्ड पार्षद कमलेश चुघ, मंडल उपाध्यक्ष संदीप चलाना, बलजीत सहोता, शाम लाल कंबोज, गौरव चुघ व अनेक वार्ड निवासी मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर