Move to Jagran APP

फाजिल्‍का के पास कोहरा के कारण हादसा, 13 शिक्षकों की मौत

फाजिल्‍का के पास एक क्रूजर वाहन और ट्रक की टक्‍कर में 13 शिक्षकों की मौत हाे गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोहरेे के कारण हुआ।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 09:24 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 01:01 PM (IST)

जेएनएन, फाजिल्का। यहां कोहरे के कारण हुई एक सड़क दुर्घटना में करीब 13 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फाजिल्का-फिराेजपुर मार्ग पर गांव चांदमारी के निकट एक ट्रक और क्रूजर वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग शिक्षक हैं और अपने स्कूल जा रहे थे। मारे गए लोगों में नौ शिक्षक हैं। वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।

loksabha election banner

ये शिक्षक अबोहर से एक क्रूजर में रवाना हुए थे। बताया जाता है कि अबोहर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक अपने स्कूल जा रहे थे। इनमें कुछ श्ािक्षकों का तबादला हो गया था अौर वे फेयरवेल कार्यक्रम के लिए ममदोट ब्लाक जा रहे थे।

वाहन गांव चांदमारी और कलंदर के बीच पहुंचा ताे उसकी टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हाे गई। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। इसके बाद लोग वहां पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। छह लाेगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई आैर सात ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। ट्रक चालक फरार हो गया। मारे गए लोगों में क्रूजर का चालक भी शामिल है।

हादसे के बाद लगी लोगों की अस्पताल में लगी भीड़।

मारे गए लोगों की सूची

1. सुखजीत घई- फाजिल्का
2. तेजिंदर कौर- राधा स्वामी कालोनी, फाजिल्का
3. शंकर लाल - फाजिल्का
4. सुखजीत सिंह - महावीर कॉलोनी फाजिल्का
5. आशीष कटारिया - कैलाश नगर फाजिल्का
6. संदीप - शेहतीरवाला फाजिल्का

7. नताशा पत्नी जैचंद- बल्लुआना
8. शीतल - कैलाश नगर, फाजिल्का
9. मनोहर लाल - अबोहर
10. बिंदिया- अबोहर
11. रामपाल- गांव कुलार, अबोहर
12. नजम- गांव किलियां वाली, अबोहर

13. संजीव कुमा- संतनग, अबोहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.