वादे पूरे करने में नहीं होगा भेदभाव : विधायक
संस, फतेहगढ़ साहिब : फतेहगढ़ साहिब को टूरिज्म केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। सरकार द्वारा चु
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 07:30 PM (IST)
संस, फतेहगढ़ साहिब :
फतेहगढ़ साहिब को टूरिज्म केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। सरकार द्वारा चुनावों से पहले किए वादों को बिना किसी भेदभाव से पूरा किया जाएगा। यह बात बस्सी पठाना के विधायक गुरप्रीत ¨सह जीपी ने कही। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली गठबंधन सरकार की नीतियों के कारण आज राज्य पर लाखों करोड़ का कर्ज है। सरकारी खजाने को इस तरह लूटा गया है जिसका बखान करना भी मुश्किल है। जीपी ने कहा कि चुनावों घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद गुलशन राय बॉबी, रमेश कुमार सोनू, गुरप्रीत ¨सह लाली व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें