टेंपो-कार भिड़ंत में चार व्यक्ति घायल
संवाद सूत्र, सर¨हद शुक्रवार सुबह धुंध के कारण चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव भैरोंपुर के नजदीक एक
संवाद सूत्र, सर¨हद
शुक्रवार सुबह धुंध के कारण चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव भैरोंपुर के नजदीक एक स्विफ्ट कार व टेंपों की टक्कर में चार नौजवान घायल गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब दाखिल करवाया गया।
तलवंडी निवासी हरदीप ¨सह व कुलदीप ¨सह, मोगा निवासी लवप्रीत ¨सह तथा बरनाला निवासी प्रभदीप ¨सह स्विफ्ट पीबी19जी8881 में सवार होकर चंडीगढ़ को किसी काम के लिए जा रहे थे। जब वह गांव भैरोंपुर के नजदीक पहुंचे तो चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक छोटे हाथी टेंपो पीबी65बी0698 से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार हरदीप ¨सह, लवप्रीत ¨सह, कुलदीप ¨सह व प्रभदीप ¨सह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया।