दलित युवती से दुष्कर्म
जेएनएन, बसी पठानां (फतेहगढ़ साहिब) पुलिस ने बसी पठानां में एक दलित लड़की से दुष्कर्म की शिकायत मि
By Edited By: Published: Sat, 11 Jul 2015 01:11 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2015 01:11 AM (IST)
जेएनएन, बसी पठानां (फतेहगढ़ साहिब)
पुलिस ने बसी पठानां में एक दलित लड़की से दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया है। इस बारे में थाना प्रमुख शमशेर ¨सह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी जब सिलाई सेंटर से घर लौट रही थी, तो रास्ते में उसे हर¨जदर ¨सह उर्फ घुंगरी निवासी बसी पठाना मिला। वह उसकी बेटी को विवाह का झांसा देकर अपने मोटरसाइकिल पर राजपुरा की ओर ले गया ओर एक गांव में जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद जुबान न खोलने की धमकी भी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी हर¨जदर ¨सह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें