परमजीत सिंह खनियान बने प्रधान
By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 09:50 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 09:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अमलोह
दी खनियान बहुउद्देशीय सहकारी कृषि सेवा सभा की प्रबंधक कमेटी का शुक्रवार को चुनाव किया गया। इसमें परमजीत सिंह खनियान को प्रधान, जोगिंदर सिंह को सीनियर उपाध्यक्ष, त्रिलोक सिंह खनियान को उपाध्यक्ष, रणवीर सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और परमजीत सिंह, जगपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, जरनैल सिंह, सजन सिंह को सदस्य चुना गया। नए चुने गए पदाधिकारियों ने कहा कि वह सभा के द्वारा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के भाई रविंदर सिंह खालसा, गुरदेव सिंह खनियान, गुरवंत सिंह, पार्षद दर्शन सिंह चीमा, सूबेदार सुखदर्शन सिंह, संतोख सिंह, बिंदर खनियान तथा जसवंत सिंह के अलावा गांववासी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें