मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
जासं, फरीदकोट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दूसरे दिन मिनी सचिवालय में रोष रैली निकाली औ
जासं, फरीदकोट
मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दूसरे दिन मिनी सचिवालय में रोष रैली निकाली और सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि 21 अक्टूबर को भी कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी।
संगठन के अमरीक सिंह संधू ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष की राह पर है और बार बार सरकार के साथ बैठकों के बाद भी उनकी मांगों को लेकर सरकार टालमटोल वाला रवैया अपना रही है। उनकी मांगों में 30 महीने का महंगाई भत्ता देना, महंगाई भत्ते को वेतन में लागू करना, अगले वेतन कमीशन को नियुक्त कर रिपोर्ट पेश करने के लिए समयबद्ध करना, चार साल की नौकरी होने पर हायर वेतन स्केल देना, 2004 के बाद भर्ती हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को पेंशन स्कीम अधीन लाना, त्रुटियों को दूर करना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो वह अपने संघर्ष को तेज करने में पीछे नहीं हटेंगे।
रोष प्रदर्शन में कमिश्नर दफ्तर, सेहत विभाग, डीसी आफिस, शिक्षा विभाग, एक्साइज विभाग, सिंचाई विभाग, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, खजाना विभाग, बीएंडआर, फूड सप्लाई, मछली पालन विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर प्रांतीय प्रधान गुरनाम सिंह विर्क, जरनल सचिव बलबीर सिंह, पवन कुमार, दर्शन सिंह, चरणजीत सिंह बराड़, गुरविंदर सिंह विर्क, बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों, मनोहर लाल, रमेश कुमार, सुखपाल सिंह, तेजिन्द्र सिंह, मक्खन सिंह, देश राज गुजर, तेजिन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह मत्ता मौजूद थे।