स्टील स्ट्रिपस बनी ब्रिज चैंपियन
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : स्टील स्ट्रिपस ने रविवार को यहां चंडीगढ़ ओपन ब्रिज चैंपियनशिप क
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : स्टील स्ट्रिपस ने रविवार को यहां चंडीगढ़ ओपन ब्रिज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। चैंपियनशिप के सुपर लीग के परिणामों में स्टील स्ट्रिपस ने सबसे ज्यादा 101.73 अंक हासिल किए। इसी तरह दिल्ली ब्लू ने 89.30 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इंजीनियर टीम ने 80.15 अंक के साथ तीसरे स्थान प्राप्त किया। अनूप धवन 74.08 अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया।
----------------
चेस चैंपियनशिप
प्रत्यक्ष, लक्षित बने विजेता
प्रत्यक्ष गोयल, पी. बंसल, लक्षित और प्रीत अहलूवालिया ने रविवार को यहां अंडर-13 और अंडर-7 वर्ग की चेस चैंपियनशिप के विजेता बने। अंडर-13 ओपन वर्ग में केंद्रीय विद्यालय के प्रत्यक्ष ने 5.5 अंक हासिल किए। इसी तरह विवेक हाई स्कूल सेक्टर-39 की पी. बंसल 2.5 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों के अंडर-7 वर्ग में सौपिंस स्कूल के लक्षित ने दो अंक हासिल किए। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में अंडर-7 में प्रीत अहलूवालिया विजेता रही।