Move to Jagran APP

पंजाब बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट घोषित, अकादमिक ग्रुप में श्रुति बनी स्टेट टॉपर

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अकादमिक ग्रुप में श्रुति पहले स्थान पर, जबकि स्पोट्र्स कैटेगिरी में अमनदीप टॉपर रहे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 03:25 PM (IST)
पंजाब बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट घोषित, अकादमिक ग्रुप में श्रुति बनी स्टेट टॉपर
पंजाब बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट घोषित, अकादमिक ग्रुप में श्रुति बनी स्टेट टॉपर

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने 12वीं के परीक्षा परिणाम की ही तरह इस बार अकादमिक व स्पोट्र्स कैटेगिरी में अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की है।

loksabha election banner

अकादमिक कैटेगरी में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपनगर की श्रुति ने पहला स्थान प्राप्त किया। उसने 98.77 फीसद अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर साई पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना के अमित यादव रहे। अमित ने 98.62 फीसद अंक प्राप्त किए। तीसरा स्थान इसी स्कूल की सिमी ने प्राप्त किया। सिमी ने 98.31 फीसद अंक प्राप्त किए।

स्पोर्टस विंग के परिणाम के अनुसार बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर कालोनी लुधियाना का अमनदीप वर्मा 99.08 प्रतिशत अंक हासिल करके पंजाब में प्रथम रहा है। इसी स्कूल की छात्रा ज्योति पंवार ने 98.62 प्रतिशत अंक हासिल करके पंजाब में दूसरा स्थान तथा प्लेवेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाहौरी गेट पटियाला की छात्रा नैंनसी 98.31 प्रतिशत अंकों के साथ पंजाब में तीसरे स्थान पर रही है। अकादमिक विंग के साथ-साथ बोर्ड द्वारा स्पोर्टस विंग के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए सभी आवश्यक सूचनाएं यहां देखें

दसवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में पहले तीन में से दो स्थानों पर लड़कियों तथा एक स्थान पर लडक़े का कब्जा रहा है। पंजाब में इस वर्ष दसवीं परीक्षा का ओवर ऑल परिणाम 57.50 प्रतिशत रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 113 विद्यार्थियों की मैरिट सूची के साथ लुधियाना जिला पंजाब में सबसे अग्रणी रहा है। बोर्ड द्वारा 80 फीसदी अंकों से अधिक विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई मैरिट सूची में कुल 37 हजार 963 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलवीर सिंह ढोल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस वर्ष कुल 3 लाख 30 हजार 437 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिनमें से एक लाख 90 हजार 001 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस वर्ष 45 हजार 734 विद्यार्थी फेल हुए हैं, जबकि 94 हजार 271 विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों में कंपार्टमेंट आई है। इसके अलावा विभिन्न कारणों के चलते 431 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है।

पंजाब में लड़कियों की पास प्रतिशत्ता 63.97 प्रतिशत रही है जबकि लडक़ों की पास प्रतिशत्ता 52.35 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि अकादमिक विंग में डीएवी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल रूपनगर की छात्रा श्रुति वोहरा ने 98.77 प्रतिशत अंक हासिल करके समूचे पंजाब में प्रथम स्थान हासिल किया है।

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के तहत बोर्ड द्वारा पंजाब में प्रथम आई छात्रा को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्र को 75 हजार तथा तृतीय स्थान पर आई छात्रा को 50 हजार रुपये ईनाम के रूप में दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में पेंशनरों को हर वर्ष मिलेगा तोहफा, बढ़ेगी 250 रुपये पेंशन

इतनों ने लिए 80 फीसदी से ज्यादा अंक

बोर्ड द्वारा 80 फीसदी अंकों से अधिक विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई मेरिट सूची में कुल 37 हजार 963 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलवीर सिंह ढ़ोल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस वर्ष कुल 3 लाख 30 हजार 437 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिनमें से एक लाख 90 हजार 001 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस वर्ष 45 हजार 734 विद्यार्थी फेल हुए हैं, जबकि 94 हजार 271 विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों में कंपार्टमेंट आई है। इसके अलावा विभिन्न कारणों के चलते 431 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। 

40 फीसद से ज्यादा लडके फेल, ग्रामीण लड़कियों ने शहरी कुड्डियों को पछाड़ा

मोहाली। पीएसईबी की दसवीं की परीक्षा में ग्रामीण और शहरी स्कूलों में पढऩे वाले 40 फीसदी से ज्यादा लड़के फेल हो गए हैं। वहीं ग्रामीण लड़कियों की पास प्रतिशत्ता शहरी लड़कियों से ज्यादा रही। सरकारी स्कूलों का परिणाम भी संतोषजनक रहा जबकि एफलिएटिड स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोर्ड की ओर से इसको लेकर जारी किए गए आंकड़ों का लेखा जोखा इस तरह रहा।
 
वर्ग                    एपीयर्ड                पास            प्रतिशत्ता
लड़कियां              146458               93686         63.97
लडक़ें                 183979               93686         52.35
शहरी                  111780                64753         57.93
ग्रामीण                 218657               125248       57.28
शहरी लडक़े           60811                 32291         53.10
ग्रामीण लडक़ें         123168               64024         51.10
शहरी लड़कियां       50969                 32462         63.69
ग्रामीण लड़कियां      95489                 62224         64.12
एफलिएटिडं स्कूल   91611                 64201         70.08
 आदर्श स्कूल         439                   252                57.40
एसोसिएट स्कूल      29777              16605            55.76
सरकारी स्कूल        180885             95502            52.80
एडिड स्कूल          27725              13441               48.48


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.