Move to Jagran APP

पंजाब के कृषि मंत्री ताेता सिंह की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट का नोटिस

भष्‍ट्राचार के आराेपों से घिरे पंजाब के कृषि मंत्री तोता सिंह की मुश्‍किलें बढ़ गई हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने उनको मंत्री पद से हटाने को लेकर दायर याचिका तोता सिंह के साथ पंजाब सरकार व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को नोटिस जारी किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 01:26 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 01:47 PM (IST)
पंजाब के कृषि मंत्री ताेता सिंह की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट का नोटिस

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। भष्ट्राचार के आराेपों से घिरे पंजाब के कृषि मंत्री तोता सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने उनको मंत्री पद से हटाने को लेकर दायर याचिका तोता सिंह के साथ पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को नोटिस जारी किया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : तोता सिंह चट कर गए नरमा फसल : संजय सिंह

हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार, मुख्य मंत्री पंजाब बादल और तोता सिंह को 23 जनवरी को इस मामले पर अपना जवाब दायर करने को कहा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि तोता सिंह भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल हैं। उनको एक मामले में निचली अदालत से सजा भी सुनाई जा चुकी है। उन पर भ्रष्टाचार के कई अन्य आरोप भी हैं। ऐसे में वह मंत्री पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री बादल को उनको पद से हटा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तोता सिंह पर बादल सरकार असमंजस में, विपक्ष के हमले तेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.