चंडीगढ़ स्वाइन फ्लू की चपेट में, एक मरीज की मौत व तीन भर्ती
चंडीगढ़ में भी स्वाइन फ्लू पैर पसार रहा है। शहर में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत हो गई है आैर तीन अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं।
जेएनएन, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है। शहर में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत हो गई है। मरीज पीजीआइ में भर्ती था और वहां उसकी वीरवार रात मौत हो गई। इससे शहर में स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। शहर में तीन और मरीजों के इससे ग्रस्त हाेने का पता चला है। इनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 37 के रहने वाले श्याम सिंह को तबीयत बिगड़ने पर 14 जुलाई को सेक्टर 16 के जीएमएसएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज को उल्टी में खून व तेज बुखार की वजह से एडमिट किया गया था। उनके रक्त के सैंपल को जांच के लिए पीजीआइ भेजा गया था। जांच में श्याम सिंह के एच1एन1 स्वाइन फ्लू से ग्रस्त होने का पता चाल पुष्टि हुई था।
इसके बाद उन्हें पीजीआइ में भर्ती कराया गया था अौर वह तभी से पीजीआइ में एडमिट थे। डाक्टरों के अनुसार, पिछले छह दिन से उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी और उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसी कारण मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया था।
जानकारी के अनुसार, वीरवार को मरीज की हालत बिगड़ गई और रात करीब 7.30 बजे उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, श्याम सिंह की हालत को देखते हुए पहले से अंदेशा था कि वह एच1एन1 स्वाइन फ्लू से पीडि़त हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शहर में तीन और स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि की है और इनका इलाज चल रहा है।