राष्ट्रीय कन्या दिवस पर छात्राओं ने निकाली रैली
जागरण संवाददाता चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय कन्या दिवस पर सेक्टर 17 प्लाजा में रैली का
जागरण संवाददाता चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय कन्या दिवस पर सेक्टर 17 प्लाजा में रैली का आयोजन किया गया। रैली में 250 स्कूली छात्राओं और एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डीएसपी एसपीएस सोंधी, महिला थाना प्रभारी गुरजीत कौर, इंस्पेक्टर रीना यादव , लीगल एडवाइजर मनप्रीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता मधु पी सिंह मौजूद थीं। राष्ट्रीय कन्या दिवस पर स्कूली छात्रों ने रैली निकाली। रैली को झंडी डीएसपी एसपीएस सोंधी ने दी। सामाजिक कार्यकर्ता मधु ने कहा कि स्कूली बच्चों को अगर किसी कठिनाई का सामना करना पड़े तो उन्हें हिम्मत से काम लेना चाहिए। डीएसपी एसपीएस सोंधी ने कहा कि अगर स्कूली छात्रों को किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करे। वहीं रैली प्लाजा से निकाल कर सीधी रोज गार्डन में जाकर समाप्त हुई।